Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अरे ! यह क्या : देखिए कैसे बाइक पर बैठकर घूम रहा यह बैल, बाइक चालक…

अरे ! यह क्या : देखिए कैसे बाइक पर बैठकर घूम रहा यह बैल, बाइक चालक…

Bull On Bike Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया अजब-गजब चीजों से भरी है। इसमें ऐसे वीडियोज भी देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। कई बार कुछ ऐसे वीडियोज भी सामने आ जाते हैं, जिनके बारे में शायद सपने में भी कल्पना नहीं की जा सकती। हाल ही में एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर दिमाग चक्कर खाने लगेगा। वायरल हो रहा यह वीडियो इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

पुराना है यह वीडियो

इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर यह  तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में एक भारी भरकम बैल को बाइक पर बैठे देखा जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स सड़क पर फर्राटे से बाइक दौड़ा रहा है। बाइक पर शख्स के पीछे पिछली सीट पर एक बैल बैठा नजर आ रहा है। देखकर ऐसा लगता है कि वो किसी चीज से बंधा है। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क पार बाइक के सामने चल रही कार के विंडो से यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया है।

6 लाख से अधिक व्यूज, 21 हजार से ज्यादा लाइक्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर यह वीडियो animalsinthenaturetoday नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे लोग खूब देख और शेयर कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो पर अब तक 6 लाख 40 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 21 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो के लाइक कर चुके हैं।

Share this:

Latest Updates