Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस लड़की के हाथ में देखने के लिए है शादी का कार्ड, मगर इसके अंदर ड्रग्स…

इस लड़की के हाथ में देखने के लिए है शादी का कार्ड, मगर इसके अंदर ड्रग्स…

Amazing Viral Video: शादी हर किसी की जिंदगी का एक खास लम्हा होता है। शादी में परिवार के अलावा नाते-रिश्तेदारों और दोस्तों को इनवाइट करने के लिए शादी का कार्ड छपवाया जाता है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार भी करते हैं।  हां शादी के कार्ड से कोई और बात जुड़ जाए तो मामला आश्चर्यजनक लगने लगता है। एक ऐसा ही शादी के कार्ड से जुड़ा अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 इस वीडियो को IPS अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, बताया जा रहा है कि ये वीडियो 2 साल पुराना है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की शादी का कार्ड लेकर एयरपोर्ट पहुंचती है, लेकिन चेकिंग के दौरान पता चलता है कि कार्ड के अंदर ड्रग्स मौजूद है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

लड़की की पकड़ी गई चोरी

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की शादी का कार्ड लेकर एयरपोर्ट पहुंचती है, लेकिन वीडियो में आगे जो होता है, उसका आपने अंदाजा भी नहीं लगा सकते। दरअसल, लड़की शादी का कार्ड लेकर एयरपोर्ट पहुंचती है, वो भी बिना इस डर के कि उसकी चोरी पकड़ी जाएगी। वीडियो में कार्ड की चेकिंग के दौरान शादी के कार्ड के अंदर ड्रग्स मिला, जिसे लेकर लड़की कहीं और रवाना होने वाली थी, लेकिन हाई टेक्नोलॉजी की मदद से लड़की को पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

IPS अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है यह वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है, जिसे लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘वेडिंग कार्ड वाली लड़की एयरपोर्ट पर पकड़ी गई। कार्ड के अंदर ड्रग्स था। सावधान रहें। एयरपोर्ट पर किसी से कुछ भी न लें, इसके आकार, वस्तु की परवाह किए बिना। न बूढ़ा, न जवान, महिला-पुरुष/बच्चा कोई भी हो!’ इस वीडियो पर अब तक 139.2 K व्यूज आ चुके हैं। वहीं चार हजार से ज्यादा लोग यह वीडियो देख चुके हैं।

Share this:

Latest Updates