Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अचानक आसमान में तैरने लगी एक रहस्यमयी रोशनी, इसके बाद जो… 

… और अचानक आसमान में तैरने लगी एक रहस्यमयी रोशनी, इसके बाद जो… 

and suddenly a mysterious light started floating in the sky, after which… : दूसरे ग्रहों के जीवों (Aliens) की चर्चा पृथ्वी पर बराबर होती है, मगर सामान्य रूप से इसकी जानकारी का कोई विशेष आधार नहीं है। एलियन (Alien) और उनसे जुड़ी कई जानकारियों के बारे में हम नहीं जानते हैं। समय-समय पर देश और दुनिया के लोग बताते हैं कि आसमान में कुछ चमकीली चीज़ देखने को मिली है। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि अमेरिका को एलियन के बारे में जानकारी है, मगर वो दुनिया से छिपा रहा है। 12 September को यूपी के लखनऊ, हरदोई और आस-पास के जिले के कई लोगों ने आसमान दीपमाला जैसी एक चीज़ देखी। लोग इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं। लोगों को आशंका है कि ये चमकीली चीज़ एलियन की स्पेस हो सकती है, मगर इस बात में एक ट्विस्ट है. जिसे जनता एलियन स्पेसशिप समझ रही है, दरअसल, वो कुछ और ही है।

बच्चे ने कहा, परी की ट्रेन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चमकीली चीज़ आसमान में दिख रही है। वीडियो में सुना जा सकता है कि एक बच्चा कह रहा है कि ये परी की ट्रेन है। इस वीडियो के बारे में यूपी के हरदोई ज़िले के रहने वाले राघवेंद्र त्रिपाठी ने एक जानकारी भी दी है। उन्होंने लिखा है-  अभी कुछ देर पहले ठीक अपराह्न 7:20 आसमान मे दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर जाती हुई दीपमाला जैसी कोई चीज दिखी। क्या आप लोग ने भी इसे देखा? आखिर क्या था यह, स्पेस एक्स का कमाल या कोई बवाल।

स्टारलिंक सेटेलाइट की बात

फुटेज वास्तव में सच है, मगर ये एलियनशिप नहीं है। दरअसल स्‍टारलिंक सैटेलाइट (starlink satellite) है। यह छोटे-छोटे 3 हजार से ज्‍यादा सैटलाइट की एक चेन है. यह धरती की लो ऑर्बिट में चक्‍कर लगाती है. जिसे देखने के बाद हमें लगता है कि ये एलियनशिप है। स्टारलिंक की मदद से इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है।जून 2022 से ही इस प्रोजेक्ट को शुरु कर दिया गया था।

Share this:

Latest Updates