Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इसलिए RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद पहुंचे पार्टी कार्यालय, डेढ़ घंटे तक की…

… और इसलिए RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद पहुंचे पार्टी कार्यालय, डेढ़ घंटे तक की…

Bihar News  : बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार 14 सितंबर को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनके प्रदेश कार्यालय पहुंचने के पहले ही पार्टी के कई वरिष्ठ नेता कार्यालय पहुंच चुके थे। राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह लालू यादव के स्वागत के लिए खड़े दिखे। कुछ समय के बाद तेजस्वी यादव भी कार्यालय पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे तक लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव राजद कार्यालय में रहे और संगठन के पदाधिकारियों से बैठकर बातचीत की। बता दें कि आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही पार्टी के सांगठनिक चुनाव को लेकर मीटिंग भी चल रही थी। इसमें पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद थे।

लालू के आने पर बोले राजद नेता…

पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की नेशनल एग्जीक्यूटिव की मीटिंग दिल्ली में 9 अक्टूबर को है। इसमें दल के स्टेट के घटक आएंगे। हमारी तैयारी क्या है, उस पर बात होगी। उसके लिए दिशानिर्देश देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव खुद पार्टी कार्यालय पहुंचे और पदाधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की। उसकी समीक्षा की। कुछ निर्देश पदाधिकारियों को दिए हैं, जो इंप्लीमेंट करना है। राजद के महासचिव श्याम रजक ने कहा कि 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। जंतर-मंतर रोड में सम्मेलन केंद्र है। वहां पर देश के सभी 24 राज्यों के प्रतिनिधि आएंगे।

Share this:

Latest Updates