Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और अब इस शंकराचार्य महाराज जी को सुनिए, ‘मक्का में हैं ‘मक्केश्वर महादेव’, दुनिया के ’15 देश हिंदू राष्ट्र घोषित होने की तैयारी में’, इसके बाद…

… और अब इस शंकराचार्य महाराज जी को सुनिए, ‘मक्का में हैं ‘मक्केश्वर महादेव’, दुनिया के ’15 देश हिंदू राष्ट्र घोषित होने की तैयारी में’, इसके बाद…

National News  :  भारत के ‘हिंदू राष्ट्र’ बनने की चर्चा गाहे-बगाहे चंद लोग किया करते हैं। इस बीच देश के एक शंकराचार्य महाराज जी ने बड़ा बयान दिया है।  उनके दिल की बात जरूर सुनिए। पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चालानंद सरस्वती ने नागौर में 18 सितंबर को हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग के सवाल पर कहा, ‘ज्ञानवापी की क्या बात करते हैं, हम तो मक्का तक पहुंच गए हैं, वहां भी मक्केश्वर महादेव हैं। भारत हिंदू राष्ट्र है, लेकिन अगर सरकार इसे हिंदू राष्ट्र घोषित करती है तो नेपाल, मॉरीशस समेत दुनिया के 15 देश हिंदू राष्ट्र घोषित होने की तैयारी में हैं।’ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती 17 सितंबर को नागौर पहुंचे थे।

भारत के रुख का इंतजार कर रहे हैं कई देश

शंकराचार्य ने कहा कि दुनिया के 15 देश हिंदू राष्ट्र बनने की तैयारी में हैं। वे सिर्फ भारत के रुख का इंतजार कर रहे हैं। युवाओं पर वेस्टर्न कल्चर के असर पर शंकराचार्य ने कहा- मैं भी दिल्ली में पढ़ा हूं, लेकिन पाश्चात्य संस्कृति अपने पर हावी नहीं होने दी।

Share this:

Latest Updates