Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल होने के बाद 8 छात्राओं ने की खुदकुशी की कोशिश, वीडियो वायरल करने वाला शख्स गिरफ्तार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल होने के बाद 8 छात्राओं ने की खुदकुशी की कोशिश, वीडियो वायरल करने वाला शख्स गिरफ्तार

Chandigarh University bathing video of girls :  मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत 60 छात्राओं के नहाते का वीडियो वायरल होने के बाद 8 छात्राओं ने आत्महत्या की कोशिश की है। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वीडियो बनाने वाली संस्थान की छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इस पूछताछ का भी एक वीडियो वायरल हो गया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने यह वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर वो अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखा रही है। पुलिस के अनुसार वह लड़का उसका बॉयफ्रेंड है। वह शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो भेजा था

पुलिस के अनुसार छात्रा ने सिर्फ अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं। वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार-रविवार की रात जोरदार हंगामा शुरू हो गया, जो अब तक जारी है। इस मामले को लेकर छात्राएं और उनके परिजन प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस जहां यह कह रही है कि लड़की ने अपना ही वीडियो भेजा, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं कि लड़की ने कई आपत्तिजनक वीडियो भेजे हैं। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।

आरोपी लड़के की तलाश में शिमला पहुंची पुलिस

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले लड़के की तलाश में पुलिस की टीम शिमला पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्राओं की खुदकुशी की बात से इनकार किया है, लेकिन पुलिस ने इस पर कोई बयान अभी नहीं दिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो दोस्त को भेजा, पर अरविंद केजरीवाल ने कहा- लड़की ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए। पीड़ित बेटियां हिम्मत से काम लें। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।

 वीडियो के बारे में जानकारी कैसे लगी

जिन छात्राओं के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए और जिसने वायरल किए, वे सभी एमबीए की छात्रा हैं। आरोपी छात्रा लंबे समय से ऐसा वीडियो बनाते आ रही थी। और इसे वह अपने बॉयफ्रेंड को भेज रही थी। उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखा तो वह हैरान रह गई। इसके बाद उसने यूनिवर्सिटी के अन्य छात्राओं को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। 

आरोपी छात्रा ने क्या कहा

इस मामले को लेकर जब हॉस्टल वॉर्डन ने आरोपी लड़की से पूछताछ की तो उसने कहा कि मैंने एक लड़के को यह वीडियो भेजा था। छात्रा ने कहा कि वह उस लड़के को नहीं जानती है। वॉर्डन के कई बार पूछने पर भी लड़की ने नहीं बताया कि लड़के से उसका क्या संबंध है। उससे पूछा गया कि वह कब से ऐसा वीडियो बना रही है तो उसने कोई उत्तर नहीं दिया। वह बार-बार कहती रही कि गलती हो गई है।

Share this:

Latest Updates