Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बंगाल के नंदीग्राम में TMC को बड़ा झटका, सहकारी समिति चुनाव में BJP ने जीती 12 में से 11 सीटें, अब…

बंगाल के नंदीग्राम में TMC को बड़ा झटका, सहकारी समिति चुनाव में BJP ने जीती 12 में से 11 सीटें, अब…

West Bengal News  :  BJP ने पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में सहकारी समिति के चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। यह विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का निर्वाचन क्षेत्र है। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने भेकुटिया समबेय कृषि समिति की 12 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज की है। केवल एक सीट तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई है।

चुनाव में दोनों दलों के बीच हुई थी झड़प

यह चुनाव 18 सितंबर को हुआ था और इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं थीं। चुनाव जीतने वाले भाजपा के एक उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने चुनाव में बाधा डालने के लिए बाहरी लोगों को लाने की कोशिश की, लेकिन मतदाताओं ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

महिलाओं से मारपीट का मामला गरमाया

न्यूज चैनल पर प्रसारित तस्वीरों में एक स्थानीय पंचायत समिति के सदस्य के साथ कुछ महिलाएं मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। बताया जाता है कि वह व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का सदस्य है। उसे नंदीग्राम पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने बचाया। इस घटना के बारे में जानकारी के लिए तृणमूल के प्रवक्ता से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया।

Share this:

Latest Updates