Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अरे वाह ! इस लड़के ने पानी के अंदर ऐसा डांस दिखाया कि बस हो जाइएगा…

अरे वाह ! इस लड़के ने पानी के अंदर ऐसा डांस दिखाया कि बस हो जाइएगा…

Moonwalk Dance in Water : जब पानी या हवा में डांस करने की बात हो तो अचरज होना स्वाभाविक है। आज का जीवन रियल के साथ-साथ वर्चुअल जगत की गतिविधियों से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर रह-रह कर ऐसे करतब या कला के ऐसे नमूने भी देखने को मिलते हैं कि आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रहा जा सकता। आजकल सोशल मीडिया पर पानी में डांस करते हुए एक लड़के का ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। लड़का पानी के अंदर मूनवॉक डांस करता नजर आ रहा है। डांस के दीवाने तो आपने बहुत देखें होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी को पानी के अंदर डांस करते देखा है। अगर नहीं, तो यह वीडियो देखने लायक है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम जयदीप गोहिल बताया जा रहा है, जिसने पानी के अंदर अपने बेहतरीन डांस मूव्स से इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है।

यूजर्स कह रहे ‘भारत का हाइड्रोमैन’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक लड़के को माइकल जैक्सन के ‘स्मूथ क्रिमिनल’ सॉन्ग की धुन पर थिरकते देखा जा रहा है। इंटरनेट पर धूम मचा रहे इस लड़के के डांस मूव्स को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इसे ‘भारत का हाइड्रोमैन’ कह रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘यह मेरे दर्शकों के लिए है, जो मेरा ऐसा वर्जन देखना चाहते थे।’

Share this:

Latest Updates