Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

उत्तराखंड के मदरसों में अब धार्मिक पुस्तकों के साथ पढ़ाई जाएंगी एनसीईआरटी की किताबें

उत्तराखंड के मदरसों में अब धार्मिक पुस्तकों के साथ पढ़ाई जाएंगी एनसीईआरटी की किताबें

Uttrakhand news  : उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में पंजीकृत मदरसों में धार्मिक शिक्षा देने के साथ – साथ अब एनसीईआरटी की पुस्तकें भी पढ़ाई जाएंगी। बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स के मुताबिक इस सिलसिले में अंतिम फैसला लिया जा चुका है। इन मदरसों के लिए सीबीएसई बोर्ड से भी मान्यता ली जाएगी। उन्होंने कहा कि रुड़की के रहमानिया सहित राज्य के 10 चुनिंदा मदरसों को स्मार्ट बनाया जाएगा। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड अपनी ओर से टैब मुहैया कराएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में कोई परेशानी ना हो। 

अब विद्यालय की तरह संचालित किए जाएंगे मदरसे

बोर्ड अध्यक्ष शम्स ने बताया कि बोर्ड में पंजीकृत मदरसे अब विद्यालय की तरह ही संचालित किए जाएंगे। मदरसों में सुबह दो घंटे छह से आठ बजे तक धार्मिक शिक्षा दी जाएगी। इसके बाद सुबह आठ से दोपहर दो बजे विद्यालयों की तरह यहाऊ कक्षाएं चलेंगी। एनसीईआरटी कोर्स की पढ़ाई के लिए बोर्ड में शिक्षकों की नियुक्ति भी करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 10 मदरसे स्मार्ट बनाए जा रहे हैं। इसके लिए काम शुरू हो चुका है।

Share this:

Latest Updates