Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और अब राजस्थान में गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल

…और अब राजस्थान में गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा, वीडियो वायरल

Bhilwada Rajasthan news :  राजस्थान के जोधपुर में एक कुत्ते को कार से बांधकर घसीटने के चर्चा अभी जोरों पर थी कि भीलवाड़ा में गाय के शव के साथ क्रूर व्यवहार  किए जाने का मामला प्रकाश में आ गया है। मवेशियों के शव उठाने वाले ठेकेदार के कर्मचारी ने गाय के शव को ट्रैक्टर में रखने की जहमत नहीं उठाई। उसने ऑटो से रस्सी के सहारे गाय के शव को बांध दिया और उसे गंतव्य तक ले गया। ‌ इस दृश्य को देखने के बाद कई लोगों ने मामले की शिकायत नगर निकाय प्रशासन से की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला उजागर होने के बाद निकाय प्रशासन ने क्षेत्रीय जमादार को कारण बताओ नोटिस जारी कर पुर से स्पष्टीकरण मांगा है। 

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर नगरपालिका का मामला 

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर नगर पालिका इलाके का है। वहां एक गाय की मौत हो गई, जिसका शव उठवाने के लिए लोगों ने नगरपालिका से संपर्क साधा था। इस पर नगरपालिका ने जानवरों के शव उठाने वाले ठेकेदार को कार्रवाई के निदेश दिए। ठेकेदार का कर्मचारी ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा और गाय का शव आटो से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले गया। इस बीच कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

Share this:

Latest Updates