Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पोप के राजदूत पहली बार पहुंचे झारखंड, लातेहार जिले के महुआडांड में आज करेंगे ईसाई धर्मावलंबियों के साथ सीधा संवाद

पोप के राजदूत पहली बार पहुंचे झारखंड, लातेहार जिले के महुआडांड में आज करेंगे ईसाई धर्मावलंबियों के साथ सीधा संवाद

Jharkhand news : भारत में पोप के राजदूत आर्क बिशप लियोपोल्डो गिरेली पहली बार झारखंड आ रहे हैं। वह बुधवार को लातेहार जिले के महुआडांड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह इस कार्यक्रम में ईसाई धर्मावलंबियों को अपनी बातों से रूबरू कराएंगे। बताया जा रहा है कि वह ईसाई धर्म के प्रचार के लिए रूपरेखा तय करने पधार रहे हैं। 

संत जोसेफ स्कूल में होगा कार्यक्रम का आयोजन

पोप के राजदूत लियोपोल्डो गिरेली का बुधवार को लातेहार के संत जोसेफ स्कूल महुआडांड में कार्यक्रम है। उनके कार्यक्रम को लेकर ईसाई मिशनरियों और ईसाई संगठनों ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वह कार्यक्रम के दौरान चर्च और ईसाई धर्म के लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे। विशेष रूप से वह युवाओं को अपने धर्म को लेकर जागरूक करेंगे।

ईसाई धर्म का प्रचार करना है खास मकसद

भारत में वैटिकन सिटी का धार्मिक राजदूतावास नई दिल्ली में है। यह एक राजनयिक मिशन है। बता दें कि 13 मार्च 2021 को पोप फ्रांसिस द्वारा आर्कबिशप लियोपोल्डो गिरेली को धार्मिक राजदूत नामित किया गया था। वह पूर्व में इज़राइल और साइप्रस के राजदूत रह चुके हैं। नई दिल्ली स्थित यह राजदूतावस भारत में कैथोलिक चर्च का एक चर्च कार्यालय है। इसमें राजदूत का पद होता है। पूरे देश में धर्म का प्रचार करना इनका खास मकसद होता है

Share this:

Latest Updates