National news : अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। इस दुर्घटना में सेना का एक पायलट शहीद हो गया। यह दुर्घटना अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में उस वक्त हुई जब चीता हेलीकॉप्टर अपने नियमित उड़ान पर था। दुर्घटना के बाद सेना ने बयान जारी कर बताया कि इस हवाई दुर्घटना में शहीद होने वाले पायलट का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव है। हादसे में सेना का एक और जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्रैश हुआ अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर, पायलट शहीद

Share this:


