Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली को, इस बीमारी से हुईं पीड़ित 

अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली को, इस बीमारी से हुईं पीड़ित 

West Bengal news : पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक बड़ी खबर आ रही है। बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली गंभीर रूप से बीमार हो गई हैं। उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोना गांगुली चिकनगुनिया से संक्रमित हो गई हैं। डॉक्टर सप्तर्षि बोस की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। बीती रात तक डोना की हालत ठीक थी लेकिन सुबह में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। डोना गांगुली के बीमार होने से उनके बेहाला स्थित घर के लोग चिंतित हो गए हैं।

Share this:

Latest Updates