Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोहरदगा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस के दो जवानों पर लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

लोहरदगा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस के दो जवानों पर लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Lohardga Jharkhand news : झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में एक विधवा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। महिला की स्थिति बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती करा दिया गया है। महिला की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। विधवा महिला से दुष्कर्म करने का आरोप पुलिस के 2 जवानों पर ही लगा है। दोनों जवान सेरेंगदाग पुलिस पिकेट पर तैनात हैं। हालांकि पुलिस ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है। 

खेत में घास काटने गई थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार की है। लेकिन विधवा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सुदूरवर्ती इलाके से लाकर बुधवार की सुबह लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि  जब महिला खेत में घास काटने के लिए गई हुई थी। तभी शराब के नशे में धुत दो पुलिस के जवानों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेगी

इस मामले में डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि उन्हें सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिली है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना को किन लोगों ने अंजाम दिया, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि इन लोगों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जब डीएसपी से पूछा गया कि इस मामले में पुलिस के 2 जवानों का नाम सामने आ रहा है तो उन्होंने कहा कि जो भी इस घटना में शामिल होगा उस पर पुलिस अपने स्तर से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेगी।

Share this:

Latest Updates