Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रामगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, आक्रोशितों  ने मुख्य सड़क को किया जाम, यातायात प्रभावित

रामगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, आक्रोशितों  ने मुख्य सड़क को किया जाम, यातायात प्रभावित

Ramgarh Jharkhand news : रामगढ़ में दशहरा के दिन यानी बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कोयला से लदे बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंद दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर ही पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक और स्कूटी पर सवार होकर कुछ लोग मेला घूमने जा रहे थे। इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने पीछे से बाइक सवार और स्कूटी सवार को कुचल दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया। इससे यातायात प्रभावित हो गया है। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस में सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक इस दुर्घटना में मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। 

Share this:

Latest Updates