Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

29 th. Day : ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में अब शामिल हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कर्नाटक के मांड्या जिले के बेल्लार से…

29 th. Day : ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में अब शामिल हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कर्नाटक के मांड्या जिले के बेल्लार से…

Bharat Jodo Yatra, Karnataka: ‘भारत जोड़ो’ यात्रा दक्षिण भारत में भावनात्मक प्रभाव के साथ आगे बढ़ रही है। 6 अक्टूबर को इस यात्रा के 29वें दिन की शुरुआत कर्नाटक में मांड्या ज़िले के बेल्लार से हुई है। आज की यात्रा बेहद खास है। आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हुईं। सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की। सोनिया गांधी के पहुंचने पर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला है। सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है। भारी संख्या में महिलाएं इस पदयात्रा में शामिल हो रही हैं। 

दक्षिण भारत का महत्व

गौरतलब है कि कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है। जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है। संघठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “हर दिन यात्रा मजबूत होती जा रही है और लोग दूर-दूर से इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। वहीं सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। आम जनता में भी इस यात्रा का असर दिख रहा है और हम उनसे प्रेरित हो रहे हैं।” इसके साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी के इस यात्रा में शामिल होने पर कहा कि, “यह देश के लिए गर्व की बात है।”

Share this:

Latest Updates