Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अब कांग्रेस के इस नेता ने कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा बोली- माफी मांगे कांग्रेस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अब कांग्रेस के इस नेता ने कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा बोली- माफी मांगे कांग्रेस

National news controversial statement :  देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा आक्रामक मुद्रा में आ गई है। बता दें कि कांग्रेस नेता उदित राज ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लेकर विवादित ट्वीट किया था। लेकिन उन्होंने गुरुवार को अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरा बयान द्रोपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है। यह कांग्रेस पार्टी का बयान नही है। उदित राज के आपत्तिजनक बयान के बाद भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उदित राज द्वारा राष्ट्रपति के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द चिंताजनक वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब उन्होंने इस तरह के आपत्तीजनक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस को आदिवासी महिला के अपमान पर माफी मांगनी चाहिए। संबित पात्रा ने कहा कि इसके पहले कांग्रेस  नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी राष्ट्रपति के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं की द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी से यह सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता आदिवासी विरोधी है। 

महिला आयोग ने उदित राज को भेजा नोटिस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर गलत बयानी करने को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता उदित राज को नोटिस भेजा है। आयोग ने राष्ट्रपति के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर उदित राज से माफी मांगने को कहा है। उदित की यह विवादित टिप्पणी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गुजरात दौरे को लेकर आई थी। राष्ट्रपति मुर्मु ने गुजरात के गांधीनगर में एक कार्यक्रम में कहा कि गुजरात देश के 76 प्रतिशत नमक का उत्पादन करता है। गुजरात में उत्पादित नमक सभी भारतीय खाते हैं। राष्ट्रपति के इसी बात को लेकर उदित राज ने उनपर विवादित टिप्पणी की है।

Share this:

Latest Updates