Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MP के CM शिवराज सिंह चौहान के काफिले में घुस गई बेचारी गाय, उसके बाद इस अधिकारी का हो गया ट्रांसफर

MP के CM शिवराज सिंह चौहान के काफिले में घुस गई बेचारी गाय, उसके बाद इस अधिकारी का हो गया ट्रांसफर

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में धार्मिक नगरी उज्जैन में 11 अक्टूबर को महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले अचानक नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया गया है। इस ट्रांसफर को लेकर विरोधी कांग्रेस पार्टी ने तंज कसा है।  कांग्रेस ने कहा कि गुप्ता को इसलिए हटाया गया क्योंकि सीएम शिवराज सिंह चौहान के काफिले में एक गाय घुस गई थी। वहीं, बीजेपी तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बता रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन आने वाले हैं और यहां महाकाल लोक का लोकार्पण करने वाले हैं। आयोजन से पहले तैयारियां जोरों पर हैं और इसी क्रम में 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंचे थे। यहां वे बाबा महाकाल की सवारी में भी शामिल हुए।

संदीप सोनी को सौंपी गई जिम्मेदारी

उज्जैन में कुछ शिकायत मिलने के बाद वहां के निगमायुक्त अंशुल गुप्ता को हटा दिया गया और उनकी जगह जिम्मेदारी संदीप सोनी को सौंपी गई है। इस बदलाव पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उज्जैन प्रवास के दौरान काफिले में घुसी गाय, आक्रोशित मुख्यमंत्री ने निगमायुक्त को हटाया, अच्छा हुआ सांड नहीं घुसा।

Share this:

Latest Updates