Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दुर्गापुर सिटी सेंटर के इस बीयर बार में परोसी जाती थी शराब और होता था अश्लील डांस, शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने की छापेमारी

दुर्गापुर सिटी सेंटर के इस बीयर बार में परोसी जाती थी शराब और होता था अश्लील डांस, शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने की छापेमारी

Durgapur West Bengal news : दुर्गापुर सिटी सेंटर स्थित जंक्शन मॉल में मौजूद दो बीयर बार (beer bar) में अवैध रूप से शराब परोसने, हुक्का बार (hookah bar) संचालित करने के साथ -साथ अश्लील डांस होता है। पिछले दिनों इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो काफी चर्चा में रहा था। इस बाबत इलाके के कई लोगों ने पुलिस प्रशासन से शिकायत भी की थी। इसी शिकायत के आलोक में सिटी सेंटर के जंक्शन मॉल स्थित दो बीयर बार में जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। 

चेतावनी देकर बीयर बार संचालक को छोड़ा

जांच के दौरान अधिकारियों ने लोगों द्वारा की गई शिकायत को सही पाया है। छापेमारी के दौरान प्रशासनिक अधिकारी दोनों बीयर बार में शराब और हुक्का के सेवन से संबंधित जरूरी दस्तावेज की जांच के बाद असंतुष्ट दिखे। मौके पर अधिकारियों ने बीयर बार संचालक को भला बुरा भी कहा। जब अधिकारी बीयर बार में पहुंचे तो वहां अश्लील डांस के साथ – साथ शराब पार्टी चल रही थी। कुछ लोग बीयर बार में हुक्का का भी सेवन करते देखे गए। फिलहाल पुलिस ने बीयर बार संचालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। वहीं पुलिस बीयर बार से कुछ कागजात जब तक कर अपने साथ ले गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि कागजातों की जांच पड़ताल के बाद बियर बार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates