Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Cricket : T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की एंट्री, भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ…

Cricket : T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की एंट्री, भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ…

Cricket, World Cup, T20, Team India : ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एंट्री हुई है। शमी को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले उन्हें टी20 विश्व कप के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया। टी20 विश्व 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को खेलेगी। टी20 विश्व कप से ठीक पहले टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे। विश्व कप टीम में बदलाव के लिए आखिरी तारीख 15 अक्टूबर की थी। इस कारण बुमराह के विकल्प के तौर पर शमी के नाम की घोषणा की गई है।

पीठ में दर्द की शिकायत के कारण…

बता दें कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट मैच से टीम इंडिया में वापसी की थी। इसके बाद वह चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह यूएई में हुए एशिया कप में भी नहीं खेल सके। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह घरेलू सीरीज में वापसी कर एक उम्मीद जगाई थी वह टी20 विश्व के लिए पूरी तरह से फिट हैं लेकिन इसी सीरीज में उन्हें फिर से पीठ में दर्द की शिकायत हो गई और उन्हें मजबूरन विश्व कप की प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा।

Share this:

Latest Updates