Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगी वोटिंग, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने किया एलान

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगी वोटिंग, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने किया एलान

Himachal Pradesh News :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सिंगल फेज में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन 17 अक्टूबर को जारी होगा। 25 अक्टूबर तक नामांकन होना है। 27 अक्टूबर तक नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 29 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वोटर नामांकन तक यानी 25 अक्टूबर तक अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं।

इस बार क्या रहेगा खास

इस बार 80 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों और कोरोना पीड़ितों को घर से वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। हिमाचल में 80 प्लस उम्र वाले 1.22 लाख बुजुर्ग हैं। इसके अलावा 1184 वोटरों की उम्र 100 साल से ज्यादा है। चुनाव आयोग फ्री स्कीम्स की घोषणा पर भी नजर रखेगा। इस बार निगरानी ज्यादा मुस्तैद होगी। चुनाव में मुफ्त वादों का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। आयोग ने कोर्ट में कहा था कि फ्री की परिभाषा तय नहीं होने की वजह से इस पर रोक लगाने में मुश्किलें आती हैं।

Share this:

Latest Updates