Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अब झारखंड में अल्पसंख्यकों की पहचान के लिए विभिन्न संगठनों के साथ मंथन करेगी राज्य सरकार, जानें राज्य में किस समुदाय की कितनी है आबादी

अब झारखंड में अल्पसंख्यकों की पहचान के लिए विभिन्न संगठनों के साथ मंथन करेगी राज्य सरकार, जानें राज्य में किस समुदाय की कितनी है आबादी

Jharkhand news : झारखंड में अल्पसंख्यकों (minorities) की पहचान और उनसे जुड़े मामलों को लेकर राज्य सरकार 18 अक्टूबर को अल्पसंख्यक समुदायों (Minority community) के संगठनों, प्रतिनिधियों के साथ बैठक (meeting) करेगी। इस सम्बन्ध में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम (एसटी, एससी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड सरकार) ने सूचना जारी की है।अल्पसंख्यक समुदाय के संगठनों के मान्यता प्राप्त या निबंधित प्रतिनिधियों को निगम के बलिहार रोड, मोरहाबादी, रांची स्थित कार्यालय के हॉल में 11 बजे बुलाया गया है, जिसमें उनसे मंतव्य मांगा जायेगा।

झारखंड में मुस्लिम सिख ईसाई जैन बौद्ध और पारसियों को माना गया है अल्पसंख्यक

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के मुताबिक राज्य में मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध एवं पारसियों को धार्मिक अल्पसंख्यक माना गया है। इसके अलावा राज्य में भाषाई अल्पसंख्यकों की श्रेणी में बंगाली तथा उडिया भाषा बोलने वालों को शामिल किया गया है।

निगम के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय बनाम केन्द्र सरकार (डब्ल्यूपी (सी), नं.-836/2020) के संदर्भ में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (भारत सरकार) ने विशेष पहल की है। मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में पूर्व में हुई एक अहम बैठक में इस पर विचार हुआ था कि अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों से राज्यों में विमर्श किया जाये। इसी के आलोक में झारखंड में भी अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ इस प्रक्रिया का पालन होना है।

67.83 फीसदी आबादी के साथ हिंदू हैं बहुसंख्यक

जानकारी के मुताबिक यह याचिका इस संदर्भ में है कि कई राज्यों में अल्पसंख्यक समुदाय से आने वालों की आबादी तेजी से बढ़ी है। अब वे कई जिलों, क्षेत्रों में बहुसंख्यक हो चुके हैं, फिर भी अल्पसंख्यकों को दी जानेवाली सुविधाओं को ले रहे हैं। ऐसे में इसकी वास्तविकता की पहचान होनी चाहिए। झारखंड में हिन्दू बहुसंख्यक हैं (2011 की जनगणना के मुताबिक)। कुल आबादी का 67.83 फीसदी हिन्दू धर्म का है। राज्य के 24 में से 19 जिलों में सभी हिन्दू बहुसंख्यक धर्म के है। 3. 30 करोड़ में से मुस्लिम आबादी कुल 14.53 फीसदी (47.94 लाख) है। एक भी जिला ऐसा नहीं है, जहां मुस्लिम बहुसंख्यक हों या बहुमत के साथ इस्लाम का पालन किया जाता हो। ईसाई आबादी 4.30 प्रतिशत (14.19 लाख) है। केवल सिमडेगा जिला ऐसा है, जहां ईसाई बहुसंख्यक हैं।

Share this:

Latest Updates