Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हरियाणा की जेल से निकलकर UP में बागपत के अपने आश्रम में पहुंचा राम रहीम, जानिए क्यों मिली है पेरोल

हरियाणा की जेल से निकलकर UP में बागपत के अपने आश्रम में पहुंचा राम रहीम, जानिए क्यों मिली है पेरोल

Haryana News : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को हरियाणा सरकार ने ठीक आदमपुर उप चुनाव और पंचायती चुनावों से पहले पेरोल दे दी। राम रहीम को एक साल में 90 दिन की छुट्‌टी मिल सकती है। अब तक वह 50 दिनों की पेरोल ले चुका है। अब केवल 40 दिन की पैरोल शेष थी, जो कि अब पूरी हो जाएगी।

हनीप्रीत के साथ 2 गाड़ियों में गया

राम रहीम को 14 अक्टूबर को 40 दिन की पेरोल मिली है। इसके बाद 15 अक्टूबर की  सुबह वह हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। उसे लेने के लिए मुख्या शिष्या हनीप्रीत और डेरा प्रमुख का अंगरक्षक प्रीतम सिंह पहुंचे हुए थे। हनीप्रीत के साथ राम रहीम दो गाड़ियों में सवार होकर यूपी के बागपत पहुंचे। वह करीब नौ बजे आश्रम में पहुंचा। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह राजस्थान में गुरुसर मोडिया में भी जा सकता है। राम रहीम सिरसा आना चाहता था, लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसलिए वह जेल से निकलने के बाद उत्तर प्रदेश के अपने बागपत आश्रम में पहुंचा।

जारी किया वीडियो संदेश

आश्रम पहुंचकर राम रहीम ने 2 मिनट 15 सेकेंड के लिए वीडियो संदेश जारी किया।

जिसमें राम रहीम ने इशारों में चुनावी संदेश दिया। राम रहीम ने कहा कि जैसा आपको बोला था, मानते रहना। जैसे भी आपको जिम्मेदार लोग बताएंगे, वैसा ही करना। मनमर्जी नहीं करनी है। इस बार राम रहीम जेल से बाहर रहकर पहली बार दिवाली मनाएगा।

Share this:

Latest Updates