Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CINE MOTION : डेब्यू से पहले ही स्टार बन गई शनाया, सोशल मीडिया की सनसनी का यूं चढ़ा पारा…

CINE MOTION : डेब्यू से पहले ही स्टार बन गई शनाया, सोशल मीडिया की  सनसनी का यूं चढ़ा पारा…

Bollywood की दुनिया में एक नयी खूबसूरती का रंग बिखरने वाला है। इस खूबसूरती का नाम है शनाया कपूर। शनाया करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनने वाली फिल्म ‘बेधड़क’ से अपनी फिल्मी पारी शुरू करने वाली हैं। फिल्म में डेब्यू करने के पहले ही इस बाला ने सोशल मीडिया पर सनसनी का पारा चढ़ा दिया है। ‘बेधड़क’ फिल्म से शनाया कपूर का फर्स्ट लुक भी आउट हो गया है। आपको बता दें कि शनाया कपूर अनिल कपूर की बेटी और मशहूर अभिनेत्री जहान्वी कपूर की चचेरी बहन हैं। संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी।

धर्मा प्रोडक्शन से जुड़ने से खुश

‘बेधड़क’ फिल्म में शनाया के अलावा दो और नए चेहरे देखने को मिलेंगे। ये हैं- लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह। फिल्म बेधड़क में शनाया कपूर निमरित के रोल में नजर आएंगी। धर्मा प्रोडक्शन का हिस्सा बनने पर सनाया बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर उनका फर्स्ट लुक काफी इंप्रेसिव है। रिविशिंग लुक में शनाया की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स

शनाया के डेब्यू अनाउंसमेंट को लेकर फैंस और सेलेब्स उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं। फिल्म में आने के पहले से ही शनाया सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। शनाया के पोस्ट शेयर होते ही तुरंत वायरल हो जाते हैं और फैंस इनके लुक और अंदाज़ पर फिदा होने लगते हैं।

Share this:

Latest Updates