Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और 112 करोड़ रुपये में नीलाम हो गया धनबाद के कुमारधुबी स्थित केएमसीईएल कारखाना, कोलकाता की कंपनी ने किया अधिग्रहण

…और 112 करोड़ रुपये में नीलाम हो गया धनबाद के कुमारधुबी स्थित केएमसीईएल कारखाना, कोलकाता की कंपनी ने किया अधिग्रहण

Dhanbad Jharkhand news : धनबाद जिला अंतर्गत कुमारधुबी स्थित कुमारधुबी मेटल कास्टिंग एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (KMCEL) कारखाना की शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में नीलामी हो गई। कोलकाता के लोगोन एथिकल्स कंपनी ने लगभग 112 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर कारखाना को अपने नाम कर लिया। नीलामी की प्रक्रिया में कोलकाता के ही सिद्धि विनायक व लोगोन एथिकल्स कंपनी शामिल थी। 

500 करोड़ से अधिक की संपत्ति

बताते चलें णकि केएमसीईएल कारखाना की स्थापना 1864 में हुई थी। 164 एकड़ 13 डिसमिल भू भाग में यह कारखाना फैला है। इसमें 1400 कंपनी क्वार्टर हैं। कंपनी में अभी भी 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। रखरखाव के अभाव में सारी मशीनें खराब हो रही हैं। कारखाना में 947 अस्थाई व 2000 ठेका मजदूर थे। बिहार सरकार और टाटा कंपनी की हिस्सेदारी से यह कारखाना शुरू हुई थी। टाटा कंपनी व बिहार सरकार की हिस्सेदारी को लेकर विवाद शुरू हो गया। अंतत: 1994 में इस कारखाना को बंद कर दिया गया। 

यहां काम करने वाले मजदूर बेरोजागर हो गए। आधे से अधिक मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में पलायन कर गए और कितने मजदूरों की मृत्यु हो गई। आज भी सैकड़ों मजदूर इस कारखाने के खुलने की आस लगाए हुए हैं। 

Share this:

Latest Updates