Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चाईबासा में हैवानियत : Boyfriend के साथ स्कूटी से एयरपोर्ट घूमने गई साफ्टवेयर इंजीनियर से सामूहिक दुष्कर्म, 10 अज्ञात युवकों पर एफआईआर

चाईबासा में हैवानियत : Boyfriend के साथ स्कूटी से एयरपोर्ट घूमने गई साफ्टवेयर इंजीनियर से सामूहिक दुष्कर्म, 10 अज्ञात युवकों पर एफआईआर

Chaibasa Jharkhand news : चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने ब्वॉयफ्रेंड संग स्कूटी से एयरपोर्ट देखने गई एक युवती के साथ 10 युवकों ने सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। युवती साफ्टवेयर इंजीनियर है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती के दोस्त से भी पूछताछ कर रही है। 

मारपीट करने के बाद घटना को दिया अंजाम

पीड़िता ने थाना को दिए अपने आवेदन में कहा है कि वह गुरुवार शाम लगभग 5:30 बजे अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए एयरपोर्ट गई थी। वहां स्कूटी खड़ी कर वह अपने दोस्त से बात करने लगी। जब कुछ अंधेरा होने लगा तो वहां 10 युवक आए और उसके साथ मारपीट करते हुए डरा-धमका कर सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया। पीड़िता और उसके दोस्त से युवकों ने मोबाइल और पांच हजार रुपये भी छीन लिए। 

स्थिति बिगड़ी तो युवती को छोड़ भाग निकले आरोपी

पीड़िता की स्थिति गंभीर होने लगी तो सभी लड़के उसे वहां छोड़ कर भाग गए। पीड़िता किसी तरह वहां से अपने घर आई और  स्वजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद स्वजनों ने मुफस्सिल थाना जाकर घटना की सूचना दी। पुलिस ने रात में ही युवती का बयान लेकर सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई। मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कर करवा लिया गया है।

Share this:

Latest Updates