Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अमेरिका में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की आंखों का हुआ सफल ऑपरेशन, काली पूजा से पहले लौटेंगे कोलकाता

अमेरिका में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की आंखों का हुआ सफल ऑपरेशन, काली पूजा से पहले लौटेंगे कोलकाता

Kolkata West Bengal news  : अमेरिका में तृणमूल कॉन्ग्रेस (trunmul Congress)  के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की आंखों का ऑपरेशन सफल रहा। फिलहाल वह वहां के अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। ऑपरेशन के बाद इनकी आंख की स्थिति अच्छी है। टीएमसी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कालीपूजा से पहले ही वह कोलकाता लौट सकते हैं। बता दें कि ऑपरेशन के बाद की तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयी थी।

विपक्ष उठा रहा था तरह-तरह के सवाल

दरअसल अभिषेक बनर्जी (Abhishek banarji)  का ऑपरेशन (operation) जब अमेरिका में किया जा रहा था, तब यहां विपक्ष द्वारा कई तरह के सवाल उठाये जा रहे थे। इसके बाद ही उनकी आंखों की तस्वीर पोस्ट की गयी थी, जिसमें अस्पष्ट दिख रहा था कि अभिषेक की आंखें पूरी तरह लाल और चारों ओर से सूजी हुई थीं। बता दें कि गुरुवार तक अभिषेक डॉक्टरों की देख-रेख में ही थे। अमेरिकी डॉक्टरों ने बताया था कि संभवत: अभिषेक की आंखों का यह आखिरी ऑपरेशन है। बता दें कि 2016 में अक्टूबर में मुर्शिदाबाद से लौटते वक्त सिंगुर के करीब अ​भिषेक की कार का एक्सिटेंड हो गया था, जिसमें उनकी बाईं आंख में गंभीर चोट लगी थी। उनकी आंख की नीचे वाली हड्डी टूट गयी थी।

Share this:

Latest Updates