Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और इस तरह आवारा कुत्ते ने नोच- नोच कर ले ली 5 साल की मासूम की जान…

… और इस तरह आवारा कुत्ते ने नोच- नोच कर ले ली 5 साल की मासूम की जान…

Madhya Pradesh News, Khargone, Dog attacked on a girl of 5 years and killed : मध्यप्रदेश के खरगोन में एक आवारा कुत्ते ने हमला कर 5 साल की मासूम की जान ले ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची किराना का सामान लेने जा रही थी, तभी एक खूंखार आवारा कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने बच्ची की गर्दन को इस कदर अपने मुंह से दबोचा कि कुछ ही देर में बच्ची की जान चली गई। 

कुत्ते ने सीधे बच्चे की गर्दन पर किया हमला

घटना खरगोन के बेड़िया थाना क्षेत्र के बकांवा गांव की है। 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे बच्ची घर से किराने का सामान लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। कुछ ही दूर पहुंची थी कि रास्ते में एक कुत्ता आया और सीधे बच्ची की गर्दन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने बच्ची को बड़ी मुश्किल से कुत्ते को कब्जे से छुड़ाया और अस्पताल लेकर गए। बच्ची को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि अधिक खून बहने के कारण बच्ची ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बच्ची के पिता से ली घटना की जानकारी

बच्ची के पिता एमपी लाल ने बताया कि वह मोगर गांव के निवासी हैं। बकावां में खेत में मजदूरी के लिए परिवार सहित रह रहे हैं। मासूम की मौत के बाद 22 अक्टूबर की सुबह बेड़िया पुलिस भी गांव में पहुंची थी और घटना की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर जानकारी मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पंचायत स्तर से उचित कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे।

Share this:

Latest Updates