Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National News : राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट पर प्रतिबंध का भाजपा ने किया स्वागत

National News : राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट पर प्रतिबंध का भाजपा ने किया स्वागत

Latest news :  भारतीय जनता पार्टी (BJ P) ने राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट (Rajiv Gandhi charitable trust) पर गृह मंत्रालय के विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) के तहत प्रतिबंध लगाये जाने के फैसले का स्वागत किया है। पार्टी का कहना है कि गांधी परिवार कानून से ऊपर नहीं है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट (Rajiv Gandhi charitable trust) दो एनजीओ गांधी परिवार (Gandhi family) के थे। इनमें भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। इन दोनों के ऊपर प्रतिबंध लगाने का काम गृह मंत्रालय (MHA)  ने किया है। भाजपा और देश की जनता इसका स्वागत करती है।

उजागर हुआ भ्रष्टाचार

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के इन एनजीओ (NGO) पर इनकम टैक्स एक्ट और एफसीआरए मुख्यत: मनी लॉन्ड्रिंग केस के विषय में छानबीन चल रही थी। गांधी परिवार के इन एनजीओ का एफसीआरए के अंतर्गत लाइसेंस रद्द किया गया है। इससे उनका भ्रष्टाचार उजागर होता है। उल्लेखनीय है कि कानून के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए गृहमंत्रालय ने गांधी परिवार से जुड़े दो एनजीओ पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Share this:

Latest Updates