Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bihar News : बिहार के औरंगाबाद में डूबने से चार किशोरियों सहित पांच की मौत

Bihar News : बिहार के औरंगाबाद में डूबने से चार किशोरियों सहित पांच की मौत

Bihar latest news: बिहार अंतर्गत औरंगाबाद जिले (Aurangabad) के उपहारा थानाक्षेत्र के हमीदनगर गांव के पुनपुन नदी (punpun river) के कुसुमरा घाट के पास नदी में स्नान करने के दौरान रविवार को चार किशोरियों सहित पांच की मौत हो गयी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक शव को खोज (search)  निकाला है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार हमीदनगर गांव के गनौरी भगत की 14 साल की पुत्री मनीषा कुमारी, विजय भगत की 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, बखोरी विश्वकर्मा की 14 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी एवं हरिद्वार भगत की 13 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी दीपावली पर घर का कपड़ा धोने के लिए पुनपुन नदी में गयी थी।

स्नान करने के दौरान हुआ हादसा

सभी किशोरियां कपड़ा धोने (washing cloth) के बाद नदी में स्नान करने लगी। स्नान करने के दौरान वे नदी की तेज धार में बह कर डूबने लगी। इसके बाद वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। इस बीच गांव के मोती ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र शंकर ठाकुर ने डूब रहीं किशोरियों को बचाने का प्रयास किया। बचाने के दौरान डूब रहीं किशोरियों ने चारों तरफ से उन्हें पकड़ लिया, जिसके कारण वे भी डूब गये। सूचना पर पहुंची उपहारा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक शव को निकाल लिया है। बाकी शवों की खोज जारी है।

Share this:

Latest Updates