Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Elon Musk latest news : …और बाथरूम सिंक लेकर ट्विटर हेडक्वार्टर पहुंच गए एलन मस्क, देखें वीडियो

Elon Musk latest news : …और बाथरूम सिंक लेकर ट्विटर हेडक्वार्टर पहुंच गए एलन मस्क, देखें वीडियो

Inside story of Ellen Musk : दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क (Elon Musk) अपने हैरतअंगेज कारगुज़ारियों के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले दिनों वह एक बाथरूम सिंक (bathroom sink) लेकर ट्विटर के मुख्यालय (headquarter) पहुंच गए। इतना ही नहीं उन्होंने बाथरूम सिंह उठाते हुए अपना एक वीडियो भी ट्विटर पर डाल दिया। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। महज कुछ ही घंटों में यह वीडियो तीन करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इससे जुड़े मस्क के ट्वीट को भी करीब 12 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं और इसे 190,000 से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है। एलन मस्क ने आखिर ऐसा क्यों किया तो आपको बता दें कि इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे थे। लेकिन गुरुवार को ट्विटर को खरीदने की डील पूर्ण होने के बाद  उन्होंने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) समेत तीन शीर्ष अधिकारियों की कंपनी से विदाई कर दी। 

आज अपने कर्मचारियों को संबोधित कर सकते हैं मस्क

ट्विटर मुख्यालय में बाथरूम सिंक ले जाते हुए अपना वीडियो ट्विटर पर साझा करने के बाद एलन मस्क ने ट्वीट किया कि मैं ‘ट्विटर के मुख्यालय में प्रवेश कर रहा हूं। लेट दैट सिंक इन’। ऐसा माना जा रहा है कि ट्विटर के तीन सिर्फ अधिकारियों को मैसेज देने के लिए वह सिंक लेकर मुख्यालय आए थे। शायद उनका संदेश था कि अब उनके डूबने के दिन आ चुके हैं। इस घटना के एक दिन बाद ही मस्क ने ट्विटर को खरीदने की कार्रवाई पूरी कर दे। एलन मस्क ने अपने ट्विटर बायो को परिवर्तित कर चीफ ट्विट (Chief Twit) कर दिया है। माना जा रहा है कि मस्क शुक्रवार को ट्विटर के कर्मचारियों को संबोधित कर सकते हैं।

Ellen Musk in headquarter Twitter.

Share this:

Latest Updates