Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Latest national news : भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार के मंत्री पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जानें कौन है वह मंत्री

Latest national news : भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार के मंत्री पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जानें कौन है वह मंत्री

Latest news : भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का वैसे तो विवादों से पुराना नाता है। वह अक्सर विवादों में ही घिरे रहते हैं। अब उन्होंने नरेंद्र मोदी की सरकार के एक बड़े मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया है। इस कारण वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। सुब्रमण्यन स्वामी ने ट्वीट कर मोदी सरकार के एक मंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्वामी ने नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर भ्रष्टाचार के पैसों से अपार्टमेंट खरीदने का आरोप लगाया है। 

केंद्र सरकार के पैसे से जिनेवा में अपार्टमेंट खरीदा

उनका आरोप है कि हरदीप सिंह पुरी ने केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए पैसे का गबन कर जिनेवा में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। स्वामी अपने ट्वीट में लिखा है कि हरदीप पुरी जब जिनेवा में पदस्थापित थे, उन्होंने सरकार द्वारा भेजे गए पैसों को श्रीलंकाई तमिलों को डायवर्ट किया और लूट के उन पैसों से जिनेवा के पॉश इलाके में एक बड़ा और आलीशान अपार्टमेंट खरीदा। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में सवाल उठाते हुए लिखा है कि क्या हरदीप पुरी ने इस बात का खुलासा किया कि जरूरत के अनुसार वे कब मोदी के मंत्री बने?” इन आरोपों पर केंद्र सरकार अथवा हरदीप पुरी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

कई शीर्षस्थ पदों पर रह चुके हैं हरदीप पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय पर मौजूद हरदीप सिंह पुरी की प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने अपने 39 वर्षों के करियर के दौरान विदेश और रक्षा मंत्रालयों में कई बड़े पदों पर कार्य किया। लंदन और ब्रासीलिया में राजदूत स्तर के पद पर रहे। जिनेवा और न्यूयॉर्क में संयुक्तराष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य किया। इससे पहले टोक्यो और कोलंबो में भारत के मिशनों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी थीं। वह 2002 से 2005 तक राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में जिनेवा में GATT/संयुक् राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में तीन आंखों पर भी कार्य कर चुके हैं। 

सुब्रमण्यम स्वामी पहले भी पुरी को बना चुके हैं निशाना

इससे पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी हरदीप पुरी पर निशाना साध चुके हैं। 2021 के मार्च महीने में हरदीप पुरी के नागरिक उड्डयन मंत्री रहते हुए देश के छह प्रमुख हवाई अड्डों के निजीकरण के फैसला हुआ था। पुरी के हवाले से ही यह खबर फ्लैश हुई थी। तब स्वामी ने केंद्र सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा था, ”इसके बजाय क्यों नहीं अडानी को नागरिक उड्डयन मंत्री बनने की अनुमति दी जाए?” अभी हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के साथ आवास और शहरी मामलों के मंत्री भी हैं। 

Share this:

Latest Updates