Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने लगाई रेस, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, फिटनेस की तारीफ कर रहे लोग

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने लगाई रेस, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो, फिटनेस की तारीफ कर रहे लोग

Bharat Jodo yatra, Telangana, Rahul Gandhi Started Race, Video Viral :  कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव इस वक्त तेलंगाना में है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। लोगों का जुड़ाव तो लगातार बड़ी ही रहा है राहुल गांधी का आकर्षण भी नए नए अंदाज में तेजी से सामने आ रहा है। उनका युवाओं के साथ रेस लगाता एक वीडियो सामने आया। एक मिनट लंबे वीडियो में पहले राहुल युवाओं से कहते हैं-रेस लगाओगे और इतना कहते ही दौड़ पड़ते हैं। वीडियो पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। 

लोग कह रहे हेल्थ काबिले तारीफ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 अक्टूबर की सुबह तेलंगाना के गोलापल्ली में राहुल गांधी यात्रा के दौरान युवाओं के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। एक मिनट लंबे वीडियो में राहुल सभी को पीछे छोड़ देते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायर हो रहा है। लोग राहुल गांधी की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। कह रहे हैं कि 52 साल की उम्र में भी राहुल गांधी की हेल्थ काबिले-तारीफ है।

सुनिए भीड़ के बीच क्या कहा राहुल ने

भीड़ के बीच में चलते हुए राहुल गांधी पूछते हैं: “रेस लगाओगे?” फिर 52 वर्षीय नेता दूसरों को पीछे छोड़ते हुए भागते नजर आते हैं। सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि भीड़ के अन्य लोग भी उनके साथ दौड़ रहे हैं। लड़कों को अपने साथ पकड़ने देने के लिए राहुल गांधी फिर धीमे हो जाते हैं। भीड़ में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी हैं।

Share this:

Latest Updates