Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चमकी किस्मत :  70 साल की महिला ने 1 सप्ताह में दो लॉटरी से कमाए 3 करोड़ 29 लाख, आप भी आजमाएं…

चमकी किस्मत :  70 साल की महिला ने 1 सप्ताह में दो लॉटरी से कमाए 3 करोड़ 29 लाख, आप भी आजमाएं…

 Shining Luck, Woman won Two Lottery in a week and got 3.20 Crores : यह कहना गलत न होगा कि कमाने के लिए मेहनत की जरुरत होती है, लेकिन किस्मत भी कभी-कभी साथ दे दे तो गरीब से गरीब अमीर बन जाता है। इसमें लॉटरी की बड़ी भूमिका होती है।  ऐसा सुनने में आता है कि हर महीने कुछ किस्मत वाले मालामाल हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक बुजुर्ग महिला के साथ। अब जानते हैं इसकी कहानी।

$400000 जीते

 अमेरिका के डेलावेयर में एक 70 साल की महिला ने एक सप्ताह के भीतर दो बार लॉटरी जीती। इससे कुल 4,00000 डॉलर या करीब 3.29 करोड़ रुपये कमाए। उन्होंने  अपने नाम का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने नेवार्क, डेलावेयर के पास एक गैस स्टेशन से 100 के “अल्टीमेट सी इंस्टेंट गेम” के दो टिकट खरीदे। इनमें से एक टिकट में इनाम था।

7 साल पहले खेलना शुरू किया लॉटरी

यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने सात साल पहले डेलावेयर लॉटरी खेलना शुरू  किया था, उसके बाद से यह उसकी सबसे बड़ी जीत रही। एक दोस्त के साथ डोवर में लॉटरी मुख्यालय से अपनी जीत राशि लेने के बाद घर जाते समय कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने और इनाम जीते। उन्होंने घर जाते हुए खुशी के अवसर का जश्न मनाने के लिए एक सुविधा स्टोर से तीन “सीरियस मनी” टिकट खरीदे। उन टिकटों में से एक में 3,00000 डॉलर का टॉप पुरस्कार विजेता था।

क्या है महिला की योजना

महिला की योजना ज्यादातर पैसा अपने रिटायरमेंट फंड में लगाने की है। इसी तरह हाल ही में दंपती ने ब्रिटेन के ‘हाउस ड्रॉ’ में एक आलीशान घर जीता। इस घर की कीमत 23 करोड़ रु बताई गई। घर जीतने की खबर मिलने पर यह दंपती काफी इमोशनल हो गया। उनके अनुसार इतना आलीशान घर जीतने की बात उन्होंने सपने में भी नहीं सोची। इस दंपती को जो घर मिला है, वो ब्रिटेन में है। यहां से वे फ्रांस का नजारा भी देख सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार दंपती ने जिस लॉटरी में घर जीता है, वो है ओमेज मिलियन पाउंड हाउस ड्रॉ। उनका आलीशान घर केंट (ब्रिटेन) में मौजूद समुद्र तट के किनारे पर स्थित है। इस दंपती को 46 लाख रु अलग से दिए गए हैं, ताकि वे इस आलीशान घर को और निखार सकें और यहां से सेटल हो सकें। इस घर की एक खास बात है और वो यह कि 180 डिग्री के एंगल पर घर से बाहर शानदार समुद्री तट देखा जा सकता है। इसी तरह यदि आसमान क्लियर हो जाए तो पड़ोसी देश फ्रांस भी दिखेगा।

Share this:

Latest Updates