Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कार में घुस रही महिला पर अचानक Tiger ने किया Attack, इसके बाद …

कार में घुस रही महिला पर अचानक Tiger ने किया Attack, इसके बाद …

Tiger Attacked on Woman, Dragged Severely, Video Viral :  इंटरनेट पर रोजाना जंगली जानवरों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ में खूंखार जानवर शिकार की तलाश में घात लगाए बैठे दिखाई देते हैं, तो कुछ में जानवर इंसानों पर हमला बोलते नजर आते हैं, जिसे देख पाना शायद हर किसी के बस की बात नहीं है। हाल ही में वायरल एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक टाइगर कार में बैठ रही महिला को  घसीटते हुए ले जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर बड़ी धमक से जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच जाता है। इसी बीच एक महिला कार में बैठ रही होती है कि अचानक वहां एक टाइगर आ धमकता है और महिला पर हमला कर देता है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है यह वीडियो

डर के मारे पसीने छुड़ा देने वाला यह वीडियो चाइना का बताया जा रहा है। वीडियो में आगे महिला के साथ जो हुआ होगा, उसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। वीडियो में महिला को ले जाते टाइगर के पीछे और भी लोग भागते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो ‘animals_powers’ नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में हैरान कर देने वाली इस घटना को देखकर यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं। वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates