Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जरा देखिए हरहरा कर बहती लाल रंग की इस नदी का नजारा, अगल-बगल का…

जरा देखिए हरहरा कर बहती लाल रंग की इस नदी का नजारा, अगल-बगल का…

See Red Colour River Flowing fastly, Scene is Fascinating, An Old Video is Viral Again: कुदरत के प्रांगण में बहुत कुछ ऐसा होता और दिखता है, जो हमें चकित कर देता है, मगर हमें उसकी सच्चाई तक उससे पहुंचने की प्रेरणा भी मिलती है। आजकल सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जो खूब पसंद किया जा रहा है। हम जानते हैं कि दुनिया में ऐसी कई नदियां हैं, जिनके रंग अलग-अलग हैं, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में लाल रंग की नदी  तेज रफ्तार में बहती नजर आ रही है, जो की पेरू में है। दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में एक घाटी से बहती इस नदी का यह वीडियो वैसे तो पुराना है, लेकिन समय-समय पर वायरल होता रहता है। 

इस कारण लाल हो जाता है पानी का रंग

बताया जाता है कि कुस्को की इस नदी में चेरी या फिर ईंट के लाल रंग जैसा पानी बहता नजर आता है, जो देखने बेहद कमाल का है।  मिट्टी की विभिन्न परतों में मौजूद खनिज तत्वों के कारण नदी का पानी लाल हो जाता है। यह रंग विशेष रूप से पहाड़ों के लाल क्षेत्र से निकलने वाले आयरन ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण होता है।

ट्विटर पर शेयर किया गया है यह वीडियो

वीडियो में दिख रही इस नदी को स्थानीय रूप से पुकामायु के नाम से जाना जाता है। क्वेशुआ भाषा में, ‘पुका’ का अर्थ है लाल, और ‘मायू’ का अर्थ है नदी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो ‘Fascinating’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 3.6 मिलियन बार देखा जा चुका है। 82 हजार से ज्यादा यूजर्स इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। 

Share this:

Latest Updates