Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखिए कैसे इस घर में घुस गया 15 फीट का अजगर, 2 घंटे तक …

… और देखिए कैसे इस घर में घुस गया 15 फीट का अजगर, 2 घंटे तक …

Bihar News, Siwan, Viper of 15 Feet entered in a house : बिहार में सीवान के आबादी वाले इलाके में अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। 15 फीट लंबे विशालकाय अजगर को देख हर किसी की चीख निकल पड़ी। अजगर एक घर में घुस गया था। इससे लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने खुद से अजगर का रेस्क्यू किया।

झोपड़ी नुमा घर में इस तरह घुसा

मामला 1 नवंबर की देर रात मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर गांव का बताया जा रहा है। यहां अमरूधी टोला निवासी गोरख राजभर के झोपड़ीनुमा घर में अजगर घुस गया था। अजगर को पकड़ने में लोगों के पसीने छूट गए। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोग भारी-भरकम अजगर को पकड़ने में सफल रहे। बाद में उसे वन विभाग के कर्मचारियों के हवाले कर दिया है। परिवार के लोगों के शोरगुल की आवाज सुनकर भारी संख्या में गांव के लोग वहां जमा हो गए। इसके बाद लोगों ने खुद से ही अजगर का रेस्क्यू शुरू किया। 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह अजगर को अपने काबू में करके उसे पकड़ा और फिर खींचते हुए बाहर सड़क तक ले आए।

वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर डाला

लोगों ने अजगर का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बता दें कि करीब 2 घंटे रेस्क्यू के बाद लोगों ने मकान से अजगर सांप को पकड़कर खींचते हुए बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मियों को दी।

Share this:

Latest Updates