Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CM  हेमंत सोरेन को ED के समन पर BJP के कद्दावर नेता बाबूलाल मरांडी ने खोली जुबान, जानिए क्या कहा…

CM  हेमंत सोरेन को ED के समन पर BJP के कद्दावर नेता बाबूलाल मरांडी ने खोली जुबान, जानिए क्या कहा…

Jharkhand News, CM Hemant Soren, ED Summon, BJP Leader Babu Lal Marandi Opened Mouth, Know what did he say :  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED की ओर से समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाने की खबर पर बाबूलाल मरांडी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अगर ईडी ने बुलाया तो वह यूं ही नहीं है। आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आलोचना की है। बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने पैसे और दौलत की हवस में राज्य को गुंडे-मवालियों को सौंप दिया और खुद संपत्ति बनाने में लगे रहे।

लूट के पाप को वोट से कवर नहीं… 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत जी शायद ये भूल गए कि जनादेश का मतलब लूट का लाइसेंस नहीं होता। वोट से लूट के पाप को कवर नहीं किया जा सकता। पूर्व मुख्यमंत्री ने मौजूदा मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने लूटा है तो सजा भुगतने को भी तैयार रहिए। देश का कानून अपना काम कर रहा है। आप बेकुसूर होंगे तो बेदाग निकल जाइएगा। वैसे पब्लिक सब देख-समझ रही है। बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मनी लाउंड्रिंग केस में गिरफ्तार व्यवसायी अमित अग्रवाल की एक तस्वीर शेयर करके भी सवाल उठाए हैं।

Share this:

Latest Updates