Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, चार गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, चार गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल

Uttar Pradesh latest Hindi news : उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का काफिला शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया। इस काफिले की आधा दर्जन गाड़ियां आपस में ही एक- दूसरे से टकरा गईं। इसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। इस हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के ही सीएचसी में प्राथमिक इलाज को भर्ती कराया गया। अखिलेश यादव को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है। बता दें कि अखिलेश यादव के पीछे चल रहीं गाड़ियों में ही टक्कर हुई थी।

शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव यहां हरपालपुर के बैठापुर में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस बीच मल्लावा बिलग्राम रोड के खेमीपुर गांव के समीप हादसा हो गया। इस दुर्घटना के बाद के कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो में 4 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त दिख रही हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वीडियो में एंबुलेंस भी दिख रही है।

Share this:

Latest Updates