Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Our PM Modi’s Popularity : हमारे पीएम मोदी लगातार तीसरे साल दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता, इनके बाद…

Our PM Modi’s Popularity : हमारे पीएम मोदी लगातार तीसरे साल दुनिया के सबसे पॉपुलर नेता, इनके बाद…

PM Modi, Most Popular Leader Of World : इंडिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म ‘द मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक समेत दुनिया के 22 देशों के नेताओं को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है।

दूसरे नंबर पर हैं मेक्सिको के राष्ट्रपति

PM मोदी की अप्रूवल रेटिंग 78% है। इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन 40% की रेटिंग के साथ 7वें नंबर पर हैं। पिछली बार वे 11वें नंबर पर थे। वहीं ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक 16वें स्थान पर हैं। रिपोर्ट में दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति लोपेज ओब्रेडोर हैं। जिन्हें 68% रेटिंग मिली है। तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बेर्सेट हैं, जिन्हें 62% लोगों ने पसंद किया है। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बेनेस चौथे नंबर पर हैं, जिन्हें 58% लोगों ने पसंद किया। यह सर्वे इस साल 26 से 31 जनवरी के बीच किया गया था।

Share this:

Latest Updates