Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Television world : छोटे पर्दे की एक्ट्रेस दलजीत करेंगी दो बच्चों के पिता से शादी, पहले अफ्रीका फिर फाइनली लंदन में बस जाएंगी

Television world : छोटे पर्दे की एक्ट्रेस दलजीत करेंगी दो बच्चों के पिता से शादी, पहले अफ्रीका फिर फाइनली लंदन में बस जाएंगी

Television actress Daljit Kaur : छोटे पर्दे की हीरोइन दलजीत कौर जल्द ही दो बच्चों के पिता निखिल पटेल से शादी करेंगी। निखिल यूके बेस्ड फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार शादी के बाद दलजीत अपने बेटे जेडेन को लेकर लंदन में शिफ्ट हो जाएंगी। बताते चलें कि दलजीत की पहली शादी एक्टर शालीन भनोट के साथ हुई थी। परंतु पहले शादी नाकामयाब होने के बाद उसने दूसरी शादी रचाने का फैसला लिया है।

पिछले महीने हुई थी सगाई,अगले महीने होगी शादी, फिर क्या होगा, आगे पढिये..

हाल ही में ई टाइम्स के साथ बातचीत में दलजीत कौर ने बताया कि वह जल्द ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाली हैं। तीन जनवरी को उनकी सगाई हो चुकी है और अब अगले महीने यानी मार्च में वे दोनों परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।बहरहाल व कई बातों की जानकारी लेने में जुटी हैं। फिलहाल कुछ वर्षों तक वह अफ्रीका के नैरोबी में ही रहेंगी,जहां उनके ब्वॉयफ्रेंड निखिल काम कर रहे हैं बाद में वह उनके साथ लंदन शिफ्ट हो जाएंगी।

पहली बार एक दोस्त की पार्टी में निखिल से मिली थी दलजीत

दलजीत कौर पहली बार अपने दोस्त की पार्टी में निखिल से मिली थी जहां उन्होंने अपने बेटे और निखिल ने अपनी दो बेटियों के बारे में बातचीत की थी। दरअसल निखिल के पैरों में ब्लू कलर की नेल पेंट लगी हुई थी तो दलजीत ने सवाल किया जिस पर निखिल ने बताया उनकी दो बेटियां हैं। उस समय हम दोनों बतौर सिंगल पेरेंट्स आपस में बात कर रहे थे। तब निखिल ने बताया था उसकी छोटी बेटी अपनी मां के साथ यूएस में रहती है और एरियाना शादी के बाद उनके साथ रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दलजीत और निखिल ने करीब एक साल डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया है।

Share this:

Latest Updates