Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood update : अब छह फरवरी को नहीं होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी, अतिथियों के लिए सूर्यगढ़ पैलेस सज धजकर तैयार

Bollywood update : अब छह फरवरी को नहीं होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी, अतिथियों के लिए सूर्यगढ़ पैलेस सज धजकर तैयार

Bollywood latest daily Hindi news : अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब छह को नहीं, बल्कि सात फरवरी को सात फेरे लेंगे। बहरहाल जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस इस नए कपल के स्वागत और इस विवाहोत्सव में शामिल होने वाले अतिथियों की अगवानी के लिए सज धजकर तैयार है। तैयारी शादी के बाद उसी दिन ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने की है। इस अपडेट के साथ ही सिद्धार्थ और कियारा की नई वेडिंग डेट के साथ उनकी शादी का शेड्यूल भी सामने आ गया है। अपडेट यह है कि सिद्धार्थ और कियारा की आज मेहंदी की रस्म होने वाली है।

आने लगे अतिथि, सजने लगी महफिल

इन दो सितारों के मिलन का गवाह बनने अभी से ही अतिथयों का आगमन शुरू हो गया है। करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, शबीना खान सरीखा कई कई सेलिब्रिटीज आज ही वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे हैं। ईशा अंबानी के भी इस समारोह में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। सात फरवरी को जब यह कपल सदा के लिए एक-दूसरे के होने वाले होंगे, तबतक सूर्यगढ़ पैलेस नामी-गिरामी हस्तियों से पटा होगा।

फैन्स दे रहे शुभकामनाएं, मंगलकामनाएं

बहरहाल, इस कपल की शादी को लेकर उनके फैन्स में भी हलचल है। वे सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं, उनके सुखी वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates