Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

5G network : 236 शहरों में पहुंचा जियो ट्रू 5जी, 10 और शहरों में हुआ लांच

5G network : 236 शहरों में पहुंचा जियो ट्रू 5जी, 10 और शहरों में हुआ लांच

Mumbai Latest Hindi news : रिलायंस जियो ने मंगलवार को 10 शहरों में अपनी ट्रू 5G सेवाओं की शुरुआत की। इसमें आंध्र प्रदेश के हिन्दपुर, मदनापल्ले, प्रोद्दातूर , छत्तीसगढ़ के रायपुर, उड़ीसा के तलचर, पंजाब के पटियाला, राजस्थान के अलवर, तेलंगाना के मनचेरियल, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और उत्तराखंड के रुड़की शामिल हैं। इसी के साथ ट्रू5जी नेटवर्क से जुड़नेवाले शहरों की संख्या बढ़ कर 236 हो गयी है।

रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करनेवाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है। इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जायेगा। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

इन सभी शहरों में आज से जियो यूजर्स जियो वेलकम ऑफर का लाभ उठा पायेंगे, जिसके तहत बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 1जीबीपीएस+ की तेज रफ्तारवाले 5जी इंटरनेट नेटवर्क का लाभ पा सकते हैं।

इस अवसर पर जियो के प्रवक्ता ने कहा कि “हम 8 राज्यों के 10 शहरों में एक साथ जियो ट्रू 5जी की शुरुआत पर गौरवान्वित हैं। इस लॉन्च के साथ ही देशभर के 236 शहरों में जियो यूजर्स, जियो ट्रू 5जी के फायदे से नववर्ष में लाभान्वित हो सकेंगे। आज जिन शहरों में जियो ट्रू 5जी की शुरुआत हुई है वह देश में टूरिज्म, व्यवसाय और शिक्षण केंद्रों के लिहाज से अहम हैं। इस जियो ट्रू 5जी के लॉन्च के साथ ही उपभोक्ता न सिर्फ टेलिकॉम नेटवर्क का फायदा उठायेंगे, बल्कि इसके इस्तेमाल से ई गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और औद्यौगिक इकाइयों में तेज स्पीड का अनुभव कर लाभान्वित हो पायेंगे। हम आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तरांखंड की सरकारों का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमें तेजी से डिजिटाइजेशन के लिए सहयोग दिया।

Share this:

Latest Updates