Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Kolkata: बड़ाबाजार में 2.71 करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ तस्कर को कस्टम अधिकारियों ने दबोचा

Kolkata: बड़ाबाजार में 2.71 करोड़ के सोने के बिस्कुट के साथ तस्कर को कस्टम अधिकारियों ने दबोचा

West Bengal Daily Hindi news : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बड़ाबाजार स्थित कोलूटोला स्ट्रीट से गुरुवार को कस्टम अधिकारियों ने 2.71 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति का नाम मो. वाहिद खान है। कस्टम अधिकारियों ने वाहिद के पास से 40 सोने के बिस्कुट जब्त किए। बरामद किए गए इन बिस्किट्स का वजन लगभग 4.66 किलो है। जप्त किए गए सोने का बाजार मूल्य करीब 2.71 करोड़ रुपए आंका गया है। सोने के साथ पकड़े गए व्यक्ति को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने पर उसे 23 फरवरी तक जेल हिरासत में भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कस्टम्स अधिकारियों को गुप्त सूचना म‌िली थी कि एक व्यक्ति कोलूटोला इलाके में विदेशी सोने की तस्करी करने वाला है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापामारी की थी।

Share this:

Latest Updates