Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood update : तहलका मचाने आ रही अपकमिंग सीरीज ‘फर्जी’ की रिलीज की तैयारी में जुटे शाहिद कपूर, कहा- साउथ के लोकप्रिय स्टार विजय सेतुपति बहुत ही मासूम हैं

Bollywood update : तहलका मचाने आ रही अपकमिंग सीरीज ‘फर्जी’ की रिलीज की तैयारी में जुटे शाहिद कपूर, कहा- साउथ के लोकप्रिय स्टार विजय सेतुपति बहुत ही मासूम हैं

Bollywood latest Hindi movie : बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपने अपकमिंग सीरीज ‘फर्जी’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। पहली बार शाहिद ने साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार विजय सेतुपति के साथ काम किया। शाहिद ने कहा किया कि उन्हें वह बेहद मासूम लगे। विजय के बारे में बात करते हुए, शाहिद ने आईएमडी ओरिजिनल ‘बर्निग क्वेश्चन’ पर कहा: वह जिस तरह से सामने आते हैं, वह बहुत ही बच्चों जैसा और मासूम है। एक एक्टर के रूप में उनमें बहुत ईमानदारी है, और वह एक अभिनेता के रूप में भी अप्रत्याशित है। वह एक प्योर आर्टिस्ट है। जब आप उनके साथ काम करेंगे, तो आप इन सब चीजों को महसूस कर पाएंगे। उनके साथ काम करने में एक अलग खुशी थी।

फर्जी की स्ट्रीमिंग को लेकर शाहिद बहुत खुश

फर्जी की स्ट्रीमिंग को लेकर, शाहिद ने कहा, मैं शो से बहुत खुश हूं। जब आप अपने काम को लेकर संतुष्ट महसूस करते हैं, तो आप बहुत सारी घबराहटों से दूर हो जाते है। मैं इसे लोगों के साथ साझा करने के लिए काफी उत्साहित हूं। मैं पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हूं और यह लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेसूब्री से इंतजार कर रहा हूं। शाहिद ने 20 साल पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। किसी एक फिल्म का नाम लेने पर, जो वह हर किसी को दिखाना चाहते हैं, इस पर शाहिद ने कहा, जाने भी दो यारो एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं चाहता हूं कि हर कोई देखे। इसमें पापा (पंकज कपूर), नसीर अंकल, सतीश कौशिक जी और कुछ शानदार कलाकार है। मुझे नहीं पता कि कितने लोगों ने इसे देखा है। इसमें एक अभिनेता के रूप में विधु विनोद चोपड़ा भी है। वे सभी दोस्तों का एक समूह थे, जो एक साथ आए और इसे बनाया। कुंदन शाह ने इसे निर्देशित किया था। यह मैंने देखी और मुझे सबसे मजेदार फिल्मों में से एक लगी। यह फिल्म मुझे कभी भी हंसा सकती है। यदि आप एक मजेदार समय बिताना चाहते हैं, तो बस इसे देखें, यह बढ़िया है!

Share this:

Latest Updates