Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Insanity : एक शख्स ने कहा, ‘अगर अंबेडकर जिंदा होते तो उन्हें मार देता’, पुलिस ने फौरन किया Arrest

Insanity : एक शख्स ने कहा, ‘अगर अंबेडकर जिंदा होते तो उन्हें मार देता’, पुलिस ने फौरन किया Arrest

Telangana Update News,Controversial Statement Against Bhimrao Ambedkar : डॉ बीआर अंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में तेलंगाना के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। हमारा प्रसाद (Hamara Prasad) के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अंबेडकर के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की थी। बीआर अंबेडकर की लिखी किताब को हाथ में लिए हुए हमारा प्रसाद को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मैं अंबेडकर को वैसे ही मार देता जैसे गोडसे ने गांधी को गोली मारी थी’। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तेलंगाना पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

वायरल वीडियो पर राजनीतिक विवाद

इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया। बहुजन समाज पार्टी की तेलंगाना इकाई के प्रमुख आरएस प्रवीण कुमार ने भी हमारा प्रसाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

‘करोड़ों लोगों की भावनाओं को पहुंचाई ठेस’

प्रवीण कुमार ने बीआरएस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक तरफ बीआरएस पार्टी अंबेडकर का वोट के लिए रोज जप कर रहे हैं। हमारा प्रसाद जैसे मूर्ख को IPC153A, PD Act के तहत जेल में क्यों नहीं डालते। हमारा प्रसाद ने यह कहकर करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।

Share this:

Latest Updates