Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को ऐसी मारी टक्कर कि धड़ से अलग हो गया सिर, इसके बाद…

Severe Accident : स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को ऐसी मारी टक्कर कि धड़ से अलग हो गया सिर, इसके बाद…

Punjab Update News, Accident Patiala : पंजाब के पटियाला में दिल्ली के कंझावला हादसे जैसी एक घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी भयानक थी कि साइकिल सवार नवदीप कुमार का सिर धड़ से अलग होकर स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे में जा लगा। नवदीप कुमार नाम का शख्स अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था, इस दौरान उसके साथ हादसा हो गया।

गाड़ी की नंबर प्लेट तोड़कर भागे

स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार पांच लोगों ने इतना सब होने के बाद भी गाड़ी को रोका नहीं, बल्कि गाड़ी की नंबर प्लेट तोड़ दी, ताकि उसकी पहचान ना हो सके। वहीं गाड़ी को कही ले जाकर छुपा दिया गया। किसी ने मृतक के फोन से उनके परिजनों को हादसे की जानकारी दी तो परिजन हादसे वाले जगह पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई तो पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची।

आरोपियों की गाड़ी तक पहुंची पुलिस

सड़क पर खून और गाड़ी के टायरों के निशाने थे। पुलिस इलाके में मौजूद सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक खाली प्लाट में खड़ी गाड़ी के पास पहुंची, जहां गाड़ी नंबर प्लेट टूटी हुई मिली। लेकिन, मृतक युवक नवदीप कुमार के धड़ से अलग हुआ सिर वहां भी नहीं मिल पाया। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके परिवार में नवदीप अकेला कमाने वाला था। वो शादियों में कॉफी बनाने का काम करता था। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मृतक के भाई संजीव का आरोप है कि आरोपी उसके भाई का सिर अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share this:

Latest Updates