Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाशिवरात्रि पर सोमनाथ के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी और पुत्र आकाश अंबानी, इतने करोड़ दिए दान

महाशिवरात्रि पर सोमनाथ के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी और पुत्र आकाश अंबानी, इतने करोड़ दिए दान

Gujarat latest Hindi news: महाशिवरात्रि के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी और उनके पुत्र आकाश अंबानी शनिवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। सोमनाथ महादेव के दर्शन के साथ ही मुकेश अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रु दान भी किया। मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी ने भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रार्थना की। मंदिर के पुजारी ने सम्मान के तौर पर चंदन का लेप लगा कर, दुशाला उढ़ाया। मंदिर ट्रस्ट की तरफ से उनका स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष पी.के. लाहिड़ी और सचिव योगेंद्रभाई देसाई ने किया। भगवान शिव के प्रति भरपूर श्रद्धा रखनेवाले अंबानी परिवार अपनी परंपराओं से जुड़ा है और सभी हिन्दू त्योहारों को उत्साह से मनाता है। आज भी जब पूरा देश महाशिवरात्रि के रंग में रंगा था, अंबानी परिवार ने भी पूजा-अर्चना की और इस पवित्र मौके पर दान किया।

Share this:

Latest Updates