Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP ELECTION : बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे पर केस दर्ज, भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ…

UP ELECTION : बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे पर केस दर्ज, भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ…

Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) विधानसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग से पहले बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर से प्रत्याशी अब्बास अंसारी पर भड़काऊ भाषण देने के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और सपा गठबंधन के प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने सरकार बनने पर अफसरों से हिसाब-किताब लेने की धमकी दी है।

अफसरों से हिसाब किताब लेने की धमकी

सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अब्बास का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अखिलेश यादव का नाम लेकर कहते दिख रहे हैं कि सरकार बनने पर ट्रांसफर से पहले अफसरों से हिसाब-किताब होगा। वीडियो वायरल होने के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार की ओर से अब्बास पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है। अब्बास के खिलाफ मऊ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

Share this:

Latest Updates