Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

TAMIL NADU : पहली बार चेन्नई की मेयर बनी दलित महिला, 28 साल की…

TAMIL NADU :  पहली बार चेन्नई की मेयर बनी दलित महिला, 28 साल की…

Tamil Nadu (तमिलनाडु) की राजधानी चेन्नई के मेयर पद के लिए डीएमके उम्मीदवार आर. प्रिया 4 मार्च को निर्विरोध चुनी गई हैं। 28 साल की आर. प्रिया ने वाणिज्य में स्नातकोत्तर किया है और वह पहली बार पार्षद बनी हैं। वह चेन्नई कॉरपोरेशन की पहली दलित मेयर हो गई हैं और ऐसा करने वाली तीसरी महिला हैं।

गगन सिंह बेदी ने दिलाई शपथ

ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन कमिश्नर गगन सिंह बेदी ने प्रिया को पद की शपथ दिलाई, जो चेन्नई की 49वीं मेयर हैं। प्रिया को मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम, मानव संसाधन एवं सीई मंत्री, पी.के. शेखर बाबू और चेन्नई के लोगों ने उनके नया पद ग्रहण करने पर बधाई दी।

हर महीने होगी परिषद की बैठक

निगम अधिकारियों ने बताया कि परिषद की अगली बैठक मेयर और आयुक्त से विचार-विमर्श के बाद होगी। शहर के 15 क्षेत्रों में नागरिक मुद्दों पर चर्चा करने और प्रस्ताव पारित करने के लिए हर महीने परिषद की बैठकें की जाएंगी।

Share this:

Latest Updates